जमशेदपुर : परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों ने को-ऑपरेटिव में मचाया हंगामा

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित केंद्र में विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया. लगभग 44 की संख्या में छात्र-छात्राएं कक्ष में जबरन घुसकर बैठ गये और डीएससी वन ए एमआइएल पेपर देने की मांग करने लगे. सभी वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थी […]

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित केंद्र में विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया.
लगभग 44 की संख्या में छात्र-छात्राएं कक्ष में जबरन घुसकर बैठ गये और डीएससी वन ए एमआइएल पेपर देने की मांग करने लगे. सभी वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थी थे. परीक्षार्थियों का कहना था कि विवि की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में कहीं भी स्पष्ट नहीं लिखा गया था. केंद्राधीक्षक ने परीक्षार्थियों को बताया कि संबंधित पेपर की परीक्षा 25 अक्तूबर को हो चुकी है.
शनिवार को डीएससी टू ए पेपर की परीक्षा है. इसलिए पूर्व में हो चुकी परीक्षा का प्रश्न पत्र उन्हें नहीं दिया जा सकता है. समझाने के बाद छात्र केंद्र से बाहर निकले. परीक्षा देने से वंचित छात्र अपनी शिकायत लेकर वर्कर्स कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद को मांग पत्र सौंपा. इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >