गजराज के गर्जन से दहशत में सात गांव

गम्हरिया : बुरूडीह पंचायत के सात गांव के ग्रामीण हाथियों के आतंक से दहशत में हैं. क्षेत्र के कांकी, मणिपुर, छोटा बड़ामारी, सुधापुर, रेयाड़दा, सालमपाथर, श्रीधरपुर व बुरूडीह गांव में शाम होते ही हाथियों का आतंक शुरू हो जाता है. विभाग द्वारा किसी प्रकार का प्रयास नहीं किये जाने की वजह से शाम के बाद […]

गम्हरिया : बुरूडीह पंचायत के सात गांव के ग्रामीण हाथियों के आतंक से दहशत में हैं. क्षेत्र के कांकी, मणिपुर, छोटा बड़ामारी, सुधापुर, रेयाड़दा, सालमपाथर, श्रीधरपुर व बुरूडीह गांव में शाम होते ही हाथियों का आतंक शुरू हो जाता है. विभाग द्वारा किसी प्रकार का प्रयास नहीं किये जाने की वजह से शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
मुखिया सोखेन हेंब्रम ने बताया कि हाथियों ने एक सप्ताह से इन गांवों में कई किसान के खेत मे लगे धान फसल को रौंद डाला. शनिवार की रात करीब 30 की संख्या में बड़ामारी पहुंचे झुंड ने भीम हांसदा नामक किसान का धान का फसल को नष्ट कर दिया. इससे पूर्व शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बुरुडीह के सोमाय माझी के खेत में लगे धन फसल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया.
घटना के वक्त श्री माझी का छोटा पुत्र खेत में रखवाली कर रहा था. झुंड द्वारा उसपर भी हमला कर दिया गया था, लेकिन जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भाग गया. श्री हेंब्रम ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से उक्त क्षेत्र में तीन वॉच टावर स्थापित करने की मांग विभाग से की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >