जमशेदपुर: हर साल एक अगस्त से जमीन, फ्लैट और सुपर स्ट्रर की कीमत को बढ़ाने का प्रावधान झारखंड सरकार ने तय किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार गांव से लेकर शहर तक की जमीन, फ्लैट और सुपर स्ट्रर की सरकारी दर को बढ़ाया जाना है. करीब 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी. पिछली बार सिर्फ शहरी क्षेत्र की जमीन, फ्लैट और सुपर स्ट्रर की रजिस्ट्री का रेट बढ़ाया गया था.
जमीन का रेट बढ़ाने पर होगा जोर. रजिस्ट्री विभाग की ओर से तय किया गया है कि फ्लैट और सुपर स्ट्रर से ज्यादा जमीन का रेट बढ़ेगा.
इन क्षेत्रों की कीमत ज्यादा बढ़ने की संभावना. एनएच 33 के आसपास के इलाके, साकची स्ट्रेट माइल रोड, बुलेवर्ड रोड, इनर सर्किल रोड, आउटर सर्किल रोड, कदमा सोनारी लिंक रोड व आसपास, साकची व सोनारी मेन रोड, कालीमाटी रोड, साकची व मानगो पारडीह रोड, न्यू पुरुलिया रोड, डिमना रोड, साकची से टेल्को वाया गोलमुरी रोड, टिमकेन रोड वाया भुइयांडीह व ऑक्सीजन कॉलोनी, बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड, एग्रिको रोड, स्टेशन से परसुडीह होते हुए एनएच 75 तक, चाकुलिया से कालापत्थर, मानुषमुड़िया होते हुए बहरागोड़ा मुख्य रोड, मटिया बांधी होते हुए धालभूमगढ़, चाकुलिया से बंगाल होते हुए मुख्य पथ, चाकुलिया से सिसाखून होते हुए बंगाल बेलपहाड़ी तक.
