आज शिक्षा विभाग के कर्मियों का होगा तबादला!

जमशेदपुर: लंबे अरसे से शिक्षा विभाग में जमे रहने वाले कर्मचारियों का तबादला किया जायेगा. तबादला संबंधी सूची तैयार कर ली गयी है. संभावना है कि बुधवार को सूची को सार्वजनिक कर दी जायेगी. आरडीडीइ की ओर से इस सूची को अंतिम रूप दिया गया है. इसमें डीएसइ ऑफिस के 9 कर्मियों का तबादला किये […]

जमशेदपुर: लंबे अरसे से शिक्षा विभाग में जमे रहने वाले कर्मचारियों का तबादला किया जायेगा. तबादला संबंधी सूची तैयार कर ली गयी है. संभावना है कि बुधवार को सूची को सार्वजनिक कर दी जायेगी.

आरडीडीइ की ओर से इस सूची को अंतिम रूप दिया गया है. इसमें डीएसइ ऑफिस के 9 कर्मियों का तबादला किये जाने की संभावना है. पिछले दिनों डीएसइ ऑफिस के दो सीनियर लिपिक को चाईबासा भेज दिया गया था. जिसमें कुछ दिनों के बाद एक लिपिक को वापस जमशेदपुर भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर से चाईबासा भेजे गये लिपिक को फिर जमशेदपुर भेजा जा रहा है. कार्यालय और जिला दोनों ही स्तर पर कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है. एक ही जिले में 10 साल से ज्यादा से जमे कर्मचारियों का तबादला किये जाने की खबर है.

इस श्रेणी में डीइओ ऑफिस के 2 कर्मचारियों का नाम शामिल है. गौरतलब है कि 6 जून को ही एक बैठक की गयी थी. इसमें सारा कुछ फाइनल कर लिया गया था. हालांकि उस दिन तबादले की घोषणा नहीं की गयी थी. लेकिन आरडीडीइ की ओर से बताया गया था कि इसे 11 या फिर 12 जून को सार्वजनिक करने के साथ-साथ इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी जायेगी. गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भले कई कर्मचारी काम करते हैं लेकिन किसी भी कर्मचारी की स्थायी प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है. क्योंकि इस कार्यालय के लिए किसी पद का ही सृजन अब तक नहीं किया गया है. डीएसइ ऑफिस या फिर एसडीओ ऑफिस के कर्मचारियों को ही अस्थायी प्रतिनियुक्ति के आधार पर डीइओ ऑफिस में काम पर लगाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >