बहन की शादी के लिए खाते में जमा "1.78 लाख ठगों ने उड़ाये

जमशेदपुर : उलीडीह शंकोसाइ रोड नंबर चार निवासी शुभम कुमार के खाते से 1.78 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच घटना को अंजाम दिया गया.शुभम कुमार को घटना की जानकारी 30 सितंबर को तब हुई, जब वे साकची सैंमसंग शो-रूम में हेडफोन खरीदने के बाद कार्ड […]

जमशेदपुर : उलीडीह शंकोसाइ रोड नंबर चार निवासी शुभम कुमार के खाते से 1.78 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच घटना को अंजाम दिया गया.शुभम कुमार को घटना की जानकारी 30 सितंबर को तब हुई, जब वे साकची सैंमसंग शो-रूम में हेडफोन खरीदने के बाद कार्ड से पेमेंट करने लगे, तो उनका बैलेंस जीरो निकला.
घबराये शुभम ने पास के एटीएम काउंटर पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला, तो उनके होश उड़ गये. उन्होंने अपने को संभाला और जानकारी पिता को दी. इस संबंध में शुभम के बयान पर बिष्टुपुर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मनीषा के खाते में गये 40 हजार रुपये
शुभम कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में मानगो वर्कर्स कॉलेज में स्नातक फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा है. तीन वर्ष पूर्व वह एनटीटीएफ में काम करता था. इस दौरान उसने गोलमुरी एसबीआइ बैंक में खाता खुलवाया. उनके पिता ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं. एटीएम का इस्तेमाल करना नहीं जानते, जिसकी वजह से उन्होंने बहन की शादी के जमा राशि 1.78 लाख रुपये को उनके खाते में जमा कर दिया.
शादी के लिए राशि जमा रखी थी, इस वजह से खाते में एटीएम का बहुत कम इस्तेमाल होता था. 30 सितंबर को कार्ड पैमेंट के दौरान बैलेंस जीरो होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें घटना का पता चला. बैंक में पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि मनीषा कुमारी नामक युवती के खाते में नकद 40 हजार रुपये ट्रांसफर होने के अलावा कई बार मार्केटिंग कर उक्त राशि की निकासी की गयी है. इधर, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
निकाले छह हजार खाते से कर ली गयी 15,500 रुपये की निकासी
जमशेदपुर. हलुदबनी निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी हराधन के बैंक खाते से 15,500 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना 26 सितंबर शाम पौने सात बजे की है. हराधन ने बिष्टुपुर साइबर थाना में 29 सितंबर को लिखित शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक हराधन 26 सितंबर को परसुडीह बाजार त्रिवेणी टावर के पास एसबीआइ एटीएम में छह हजार रुपये निकासी करने गये थे. रुपये निकासी के बाद वह घर चले गये. शाम पौने सात बजे उन्हें मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते से 15,500 रुपये की निकासी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >