अलकबीर पॉलिटेक्निक परिसर के बैंक में लगी आग

जमशेदपुर : कपाली थानांतर्गत अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रविवार की सुबह आग लग गयी. सूचना पाकर पहुंचे तीन दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया. आग लगने से कंप्यूटर, कुछ अन्य उपकरण व कागजात जल गये हैं जबकि कैश को कोई नुकसान […]

जमशेदपुर : कपाली थानांतर्गत अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रविवार की सुबह आग लग गयी. सूचना पाकर पहुंचे तीन दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया. आग लगने से कंप्यूटर, कुछ अन्य उपकरण व कागजात जल गये हैं जबकि कैश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है. आग लगने का कारण यूपीएस में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
खिड़की से धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना. कॉलेज के प्राचार्य मो. जमील ने बताया कि आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि बैंक की खिड़की से धुआं निकल रहा है. उसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बैंक प्रबंधन को फोन कर हमने जानकारी दी. खुद भी मौके पर पहुंचा. थोड़ी देर बाद पहले एक और उसके बाद दो दमकल की गाड़ी पहुंची और अाग बुझाना शुरू कर दिया.
इधर, आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी बैंक की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन बैंक में रखे कुछ सामान व कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >