194 अवैध कनेक्शन पकड़े गये, 40 लोगों की टीम कर रही है जांच

जमशेदपुर : धातकीडीह व आसपास के क्षेत्रों में जॉन्डिस फैलने के बाद अब जुस्को ने चेकिंग अभियान शुरू किया है. पानी व सीवेज कनेक्शन आपस में मिलने के कारण ही घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है. इसका खुलासा होने के बाद जुस्को ने सीवरेज के अवैध कनेक्शन की जांच शुरू कर दी […]

जमशेदपुर : धातकीडीह व आसपास के क्षेत्रों में जॉन्डिस फैलने के बाद अब जुस्को ने चेकिंग अभियान शुरू किया है. पानी व सीवेज कनेक्शन आपस में मिलने के कारण ही घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है. इसका खुलासा होने के बाद जुस्को ने सीवरेज के अवैध कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है. जांच में करीब 40 लोगों की टीम लगी है.
इस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाया गया कि पानी के कनेक्शन के ऊपर से ही अवैध तरीके से सीवरेज का कनेक्शन भी ले जाया गया है. अवैध तरीके से घरों में एक से ज्यादा कनेक्शन जोड़ दिये गये हैं. इनको अभी हटाया नहीं गया है. कुल 194 अवैध कनेक्शन जांच में पाये गये हैं. करीब चार लाइन की जांच 194 अवैध कनेक्शन पाये गये.
इसके बारे में अधिकारिक बयान लेने पर जुस्को के प्रवक्ता राजेश राजन ने बताया कि अवैध कनेक्शन से सिवेज को जोड़ा गया है. इसका अभी सिर्फ सर्वेक्षण किया गया है. सर्वेक्षण के बाद ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की जायेगी. अभी अवैध कनेक्शन का सिर्फ पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >