जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान गुरमुख सिंह मुखे की अध्यक्षता में सोमवार की शाम पांच बजे हुई. बैठक में मुखे ने पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह द्वारा चुनाव के तीन माह गुजरने के बाद भी चार्ज नहीं देने का मुद्दा उठाया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने निंदा की.
इंदरजीत हिसाब देने से कतरा रहे हैं : गुरमुख िसंह मुखे
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान गुरमुख सिंह मुखे की अध्यक्षता में सोमवार की शाम पांच बजे हुई. बैठक में मुखे ने पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह द्वारा चुनाव के तीन माह गुजरने के बाद भी चार्ज नहीं देने का मुद्दा उठाया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने निंदा की. बैठक […]

बैठक में निर्णय लिया गया है कि सीजीपीसी कमेटी के सभी सदस्य हस्ताक्षर कर एक पत्र इंदरजीत सिंह को भेजा जायेगा, जिसमें यह लिखा होगा कि यदि वह चार्ज नहीं देते हैं, तो उन्हें गुरु घर का देनदार माना जाये. बैठक में दलजीत सिंह दिल्ली ने चिट्ठी तथा फोन के माध्यम से इंदरजीत सिंह से हिसाब देने का अनुरोध किया, लेकिन हमेशा वह टालमटोल करते रहे हैं. यह फैसला लिया गया है कि 20 सितंबर तक इंदरजीत सिंह हिसाब नहीं देते हैं, तो इसकी जानकारी शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और पटना साहिब को देने के अलावा गबन का केस दर्ज किया जायेगा.
इसके साथ-साथ सभी गुरुद्वाराें में अकाल तख्त की मर्यादा लागू करने की बात पर जोर दिया गया.
इसके अलावा सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाशोत्सव भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरु करने का निर्णय लिया गया. अंत में केरल में आयी बाढ़ के लिए राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में सीजीपीसी के चुनाव संयोजक दलजीत सिंह दल्ली, टिनप्लेट से तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, जेम्को गुरुद्वारा से जागीर सिंह, अर्जुन सिंह, अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, जुगसलाई स्टेशन रोड कमेटी से नरेदरपाल सिंह भाटिया, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, चरण सिंह, तारा सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने पर विचार
सीजीपीसी की बैठक में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया. स्कूल का संचालन सीजीपीसी की देखरेख में होगा. स्कूल खोलने के लिए जल्द ही एक दूसरी मीटिंग कर रूपरेखा तैयार की जायेगी.