जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन गेट के समीप टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के बैनर तले पिछले दस दिन से भूख हड़ताल कर रहे निबंधित पुत्रों ने बयान जारी कर कहा कि अगर सोमवार को कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो आंदोलन उग्र होगा.
रविवार को भी निबंधित पुत्र अनशन पर बैठे रहे. रविवार को कांग्रेस नेता अमरजीत नाथ मिश्रा, कमलेश पांडे, जीतेंद्र सिंह, उषा यादव ने अनशन स्थल पहुंच कर समर्थन दिया. इधर टाटा स्टील में निबंधित कर्मचारी पुत्रों के मसले पर सोमवार को टाटा स्टील के एचआरएम उपाध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद की बातचीत होने की संभावना है.
आज 8 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन गेट पर जुटेंगे
निबंधित पुत्र सोमवार की सुबह 8 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जुटेंगे. अनशनकारियों के नेता मोहन पांडे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निबंधित कर्मचारी पुत्र सोमवार को अनशन स्थल पर जरूर पहुंचें.
रविवार को अनशन स्थल पर विजय दुबे, सरोज पासवान, अशोक तिवारी, मृगेंद्र सिंह, दीपक कुमार कौशिक, आदि भूमि, आरती कुमारी, रोको बाई, नीतु शर्मा, रकीब खान, अशोक, अंजन घोष समेत कई निबंधित पुत्र मौजूद थे.
