मानगो : नदी में कूदने जा रही महिला को जवान ने बचाया

गोलमुरी निवासी महिला ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने आयी थी जमशेदपुर : गोलमुरी निवासी एक महिला को मानगो सुवर्णरेखा नदी में कूदने से पूर्व टाइगर मोबाइल के जवान ने रोक लिया. घटना को देखकर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये. टाइगर मोबाइल के जवान ने महिला के पति को फोन […]

गोलमुरी निवासी महिला ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने आयी थी

जमशेदपुर : गोलमुरी निवासी एक महिला को मानगो सुवर्णरेखा नदी में कूदने से पूर्व टाइगर मोबाइल के जवान ने रोक लिया. घटना को देखकर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये. टाइगर मोबाइल के जवान ने महिला के पति को फोन कर घटना की जानकारी दी. ससुराल के लोगों के आने के बाद पुलिस ने महिला को उनके हवाले कर दिया. घटना शनिवार की सुबह 6 बजे की है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह गोलमुरी में रहती है. वह ससुराल के लोगों से परेशान हो गयी है. इस कारण वह नदी में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से आयी थी. ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर वह जीना नहीं चाहती है. जवान ने काफी समझाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >