कामगारों ने की हड़ताल

गम्हरिया : कामगार को क्षतिपूर्ति दिये जाने की मांग को लेकर लार्ज सेक्टर स्थित वीणा ट्यूब्स प्रालि कंपनी के कामगार शनिवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस दौरान कामगारों ने इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार के नेतृत्व में कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही ठेकाकर्मी अशोक महतो को न्याय नहीं मिलने तक […]

गम्हरिया : कामगार को क्षतिपूर्ति दिये जाने की मांग को लेकर लार्ज सेक्टर स्थित वीणा ट्यूब्स प्रालि कंपनी के कामगार शनिवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस दौरान कामगारों ने इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार के नेतृत्व में कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही ठेकाकर्मी अशोक महतो को न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की. श्री सरदार ने बताया कि रविवार की रात काम करने के दौरान ऊपर दुगनी निवासी अशोक महतो के पैर की चार अंगुलियां कट गयी. घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन के सहयोग से कामगारों द्वारा इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया,

जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी. घटना के छह दिन बाद भी कंपनी प्रबंधन की ओर से पीड़ित मजदूर के परिजनों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से आक्रोशित कामगारों ने सुबह के पाली से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर कामकाज ठप कर दिया. इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारिक, नटवर करुवा, दिलीप महतो आदि कामगार उपस्थित थे.

विफल रही वार्ता : कंपनी प्रबंधन व कामगारों के बीच वार्ता हुई. इसमें मजदूर नेताओं ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये, पीड़ित मजदूर को स्थायी नौकरी देने व कंपनी प्रबंधन को इलाज खर्च वहन करने की मांग की गयी. इस प्रबंधन ने क्षतिपूर्ति देने के लिए सोमवार तक समय मांगा गया, जबकि शेष दो मांगों को मान लिया. इस पर हड़ताल जारी रखने की बात कही गयी. वार्ता में कंपनी के प्रबंधक सुजीत मुखर्जी, ठेकेदार एमामुल हक के अलावा इंटक नेता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >