ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर रोड नंबर एक में रहने वाली ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी समीर कुरैशी ने दुष्कर्म किया. परसुडीह थाने में छात्रा के बयान पर समीर के अलावा दोपी कुरैशी, सोनू कुरैशी, बिल्लिया, रूणी, रानी और रानी की भाभी को पर मामला दर्ज कराया है. समीर […]

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर रोड नंबर एक में रहने वाली ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी समीर कुरैशी ने दुष्कर्म किया. परसुडीह थाने में छात्रा के बयान पर समीर के अलावा दोपी कुरैशी, सोनू कुरैशी, बिल्लिया, रूणी, रानी और रानी की भाभी को पर मामला दर्ज कराया है.

समीर छात्रा का पड़ोसी है और वह पीएचडी कर रहा है. सभी आरोपी घर बंद कर फरार है. पुलिस ने छात्रा की गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिछले चार माह से समीर कुरैशी से छात्रा की दोस्ती हुई थी. छात्रा को शादी का झांसा देकर वह हलुदबनी के एक घर में ले जाकर उसके साथ बराबर शारीरिक संबंध बनाता था. इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई, तो समीर के घर वालों पर शादी का दबाव बनाया. समीर के परिजनों ने शादी करने से इंकार
कर दिया. समाज के लोगों ने भी शादी के लिए दबाव बनाया तो समीर और उसके परिजनों ने किसी की बात नही सुनी. बीती रात तक छात्रा और उसके परिवार वाले समझौता करने को तैयार थे, लेकिन दूसरा पक्ष तैयार नहीं हुआ, इसके बाद जानकारी पुलिस को
दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >