सिदगोड़ा टाउन हॉल के मंच पर नन्हे-मुन्ने बाल कृष्ण की शरारत और मनमोहक प्रस्तुति जहां एक अोर दर्शकों का मन मोहा. वहीं, मौके पर उपस्थित झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नन्हे कृष्ण को गोद बैठा कर दुलार किया.
मौका था श्री सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित राधा-कृष्ण सजाअों एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का. कार्यक्रम के पहले चरण में राधा-कृष्ण सजाअों प्रतियोगिता प्रारंभ हुई. जहां हर उम्र के बच्चे कृष्ण के वेश में मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता में 164 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 25 बच्चों का चयन फाइनल राउंड में हुआ. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में 34 ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी.
