लड़की को परेशान करने वाले दोस्त की पिटाई

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में लड़की को उसकी अश्लील तस्वीर दिखाकर परेशान कर रहे युवक की सोमवार को लोगों ने पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया. थाना में युवक व युवती के परिवार के लोगों को पुलिस ने बुलाया. आपसी समझौते के बाद दोनों को […]

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में लड़की को उसकी अश्लील तस्वीर दिखाकर परेशान कर रहे युवक की सोमवार को लोगों ने पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया. थाना में युवक व युवती के परिवार के लोगों को पुलिस ने बुलाया. आपसी समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया.
घटना के संबंध में युवती ने बताया कि युवक से उसकी फोन पर बात होती थी. दोनों में दोस्ती होने के बाद युवक ने उसकी कुछ तस्वीर ले ली थी. तस्वीर लेने के बाद वह अक्सर उसे परेशान करने लगा था. सोमवार को वह उसे जुबिली पार्क में बुला कर ब्लैकमेल कर रहा था. इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया. पार्क में दोनों को झगड़ते देख कुछ लोग जुट गये. लोगों को लड़की ने अपनी परेशानी बतायी. इसके बाद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी. हंगामा देखकर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस दोनों को थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >