पारा शिक्षकों का मानदेय 20% बढ़ा

जमशेदपुर: पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को राज्य मानव संसाधन विकास विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. बढ़ा हुआ मानदेय पिछले एक अप्रैल से लागू होगा. गत तीन जनवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की बैठक में मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया गया था. इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए मानव संसाधन विकास […]

जमशेदपुर: पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को राज्य मानव संसाधन विकास विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. बढ़ा हुआ मानदेय पिछले एक अप्रैल से लागू होगा. गत तीन जनवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की बैठक में मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया गया था. इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से झारखंड राजपत्र के अगले अंक में प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है. मानदेय वृद्धि से जिले के विद्यालयों में प्रतिनियुक्त करीब 350 पारा शिक्षक-शिक्षिका लाभान्वित होंगे.

आज डीएसइ कार्यालय में धरना. वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिले पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

मानदेय राशि की स्वीकृति

पिछले करीब चार महीने से पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं हो सका है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि मानदेय राशि की स्वीकृति मिल चुकी है. आवंटन प्राप्त होते ही मानदेय भुगतान आरंभ कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >