श्रावणी मेला में रैफ की होगी तैनाती, दो कंपनी देवघर रवाना

जमशेदपुर : देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की सुरक्षा में इस साल रैफ के जवान भी तैनात रहेंगे. जमशेदपुर से रैफ 106 की दो कंपनियां शनिवार की सुबह 11 बजे देवघर के लिए रवाना हो गयी है. दो कंपनी में चार सहायक कमांडेंट, चार डिप्टी कमांडेंट के अलावा जवान शामिल है. वहीं मेला ड्यूटी […]

जमशेदपुर : देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की सुरक्षा में इस साल रैफ के जवान भी तैनात रहेंगे. जमशेदपुर से रैफ 106 की दो कंपनियां शनिवार की सुबह 11 बजे देवघर के लिए रवाना हो गयी है. दो कंपनी में चार सहायक कमांडेंट, चार डिप्टी कमांडेंट के अलावा जवान शामिल है. वहीं मेला ड्यूटी के लिए शहर से 500 पुलिसकर्मियों को देवघर भेजा गया है. इसमें पुलिस पदाधिकारी सहित महिला-पुरुष जवान शामिल है. पूर्व में गये पुलिसकर्मी 20 जुलाई को मेला स्थल पर योगदान दे चुके है. एक सितंबर तक पुलिसकर्मी श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे.

थानाें में जवानों की कमी : बड़ी संख्या में पदाधिकारी व जवानों के श्रावणी मेला ड्यूटी में चले जाने के कारण शहर के थानों में जवानों की कमी हो गयी है. हालांकि पुलिस पदाधिकारियों का कहना है श्रावणी मेला ड्यूटी पर भेजे जाने के बावजूद जिला में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >