साकची स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम का शेड जर्जर, तेज बारिश हुई तो भीगेंगे सैकड़ों बोरी अनाज

जमशेदपुर : साकची राज्य खाद्य निगम के गोदाम का टीन शेड जर्जर हो गया है. इससे बारिश के मौसम में जिले के प्रखंडों में भेजे जाने वाले अनाज (चावल, गेहूं, नमक आदि) भीगने की आशंका बनी हुई है. हालांकि गोदाम प्रभारी ने काम चलाऊ व्यवस्था के तहत शेड के नीचे अौर अनाज की बोरियों के […]

जमशेदपुर : साकची राज्य खाद्य निगम के गोदाम का टीन शेड जर्जर हो गया है. इससे बारिश के मौसम में जिले के प्रखंडों में भेजे जाने वाले अनाज (चावल, गेहूं, नमक आदि) भीगने की आशंका बनी हुई है. हालांकि गोदाम प्रभारी ने काम चलाऊ व्यवस्था के तहत शेड के नीचे अौर अनाज की बोरियों के ऊपर एक तिरपाल लगा दी है. लेकिन अत्याधिक बारिश की स्थिति में अनाज बचा पाना मुश्किल होगा. शेड में कई हिस्से में छेद हो गये हैं, इससे बारिश का पानी जमीन पर गिर रहा है तथा जमीन पर रखे अनाज के संपर्क में पानी आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >