आज छह से अाठ घंटे तक कटी रहेगी बिजली

जमशेदपुर : शहर के गैर कंपनी इलाके में तार बदलने व अन्य कार्यों की वजह से मंगलवार को कई क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस संबंध में करनडीह अौर छोटागोविंदपुर विद्युत सब डिवीजन से पावर शट डाउन लिया गया है. कहां बंद रहेगी बिजली 1. सरजामदा-गोविंदपुर फीडर : सुबह […]

जमशेदपुर : शहर के गैर कंपनी इलाके में तार बदलने व अन्य कार्यों की वजह से मंगलवार को कई क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस संबंध में करनडीह अौर छोटागोविंदपुर विद्युत सब डिवीजन से पावर शट डाउन लिया गया है.
कहां बंद रहेगी बिजली
1. सरजामदा-गोविंदपुर फीडर : सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक. प्रभावित इलाके: सरजामदा, बड़ा गोविंदपुर, गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, तुपुडांग, खैरबनी व आसपास .
2. जोन 9 बारीडीह फीडर : सुबह नौ से शाम पांच बजे तक. प्रभावित इलाके: कालिंदी बस्ती, बड़ा बस्ती, शक्तिनगर.
3. बिरसानगर फीडर : सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक. प्रभावित इलाके: प्रकाशनगर, बारीडीह में हरि मंदिर व विजया गार्डेन का इलाका, सामुदायिक भवन के आसपास का का क्षेत्र.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >