कदमा-सोनारी में ब्लैक आउट

जमशेदपुर : गम्हरिया पावर ग्रिड के समीप जंगदंबा कंपनी के समीप 33 केवी हाइटेंशन मेन लाइन का जंफर कटने से गुरुवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे कदमा, उलियान, भाटिया बस्ती, रामनगर, श्यामनगर, हाड़गोदाम, रामजनमनगर, शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 1, 2, 3, 4, 5, प्रतिमानगर, बागे भट्टा, पांडेय […]

जमशेदपुर : गम्हरिया पावर ग्रिड के समीप जंगदंबा कंपनी के समीप 33 केवी हाइटेंशन मेन लाइन का जंफर कटने से गुरुवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे कदमा, उलियान, भाटिया बस्ती, रामनगर, श्यामनगर, हाड़गोदाम, रामजनमनगर, शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 1, 2, 3, 4, 5, प्रतिमानगर, बागे भट्टा, पांडेय भट्टा, सोनारी पंचवटीनगर, पुराना सोनारी, निर्मल कॉलोनी व आस-पास गैर कंपनी इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के एक लाख आबादी परेशान रही.
चांडिल पटमदा 33 केवी हाइटेंशन मेन लाइन का एक फेज कटा, ढाई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. चांडिल पावर ग्रिड से पटमदा 33 केवी हाइटेंशन का एक फेज का लाइन होरोडीह के समीप कट गया. इससे दोपहर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे कुल ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे मानगो पारडीह, जवाहरनगर, चेपापुल, डिमना लेक, पटमदा, बोड़ाम अौर कटिंग फीडर से जुड़े इलाकाें में बिजली गुल रही. इध घंटों पेट्रोलिंग के बाद उक्त फॉल्ट का पता लगा.
फॉल्ट दुरूस्त करने के बाद दोपहर ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.कदमा : उतरा अपार्टमेंट के समीप एलटी तार टूटा. गुरुवार शाम को कदमा भाटिया बस्ती में उतरा अपार्टमेंट के समीप एलटी लाइन का तार टूटने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम तार को मरम्मत कर रात को बिजली आपूर्ति बहाल की.
आज बारीनगर, कंप्यूटा, राधाकृष्णनगर मुहल्ले में आठ घंटे बिजली ठप रहेगी. बारीनगर दो ट्रासफॉर्मर, कंप्यूटा घोड़ाबांदा में एक अौर राधा कृष्णानगर में एक ट्रांसफॉर्मर बंद करके एलटी केबुल बिछाने का काम किया जायेगा. इस कारण शुक्रवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
बिरसानगर : आज शाम जलापूिर्त प्रभावित
जमशेदपुर. बिरसानगर जोन 1-बी अौर बागुनहातु सूखा तालाब के समीप शुक्रवार को तार खींचने का काम होगा. इसके कारण दोनों मुहल्ले के दो-दो ट्रांसफॉर्मर सात घंटे तक बंद रहेगा. शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ट्रांसफॉर्मर बंद रहने से बिरसानगर के संबंधित इलाके के 550 घरों में शाम के समय की जलापूर्ति प्रभावित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >