प्रेमिका का संबंध टेंपो चालक से, कैसे करें शादी

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बागुनहातु बी ब्लॉक रोड नंबर चार निवासी पवन रविदास जिस महिला से शादी करने की सोचकर उसके घर पहुंचा था, वह टेंपो चालक की बाहों में मिली. अब वह कहीं और शादी करने की तैयारी में है, तो महिला जबरन शादी पर तुली है. रविवार को दोपहर में पवन रविदास सिदगोड़ा […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बागुनहातु बी ब्लॉक रोड नंबर चार निवासी पवन रविदास जिस महिला से शादी करने की सोचकर उसके घर पहुंचा था, वह टेंपो चालक की बाहों में मिली. अब वह कहीं और शादी करने की तैयारी में है, तो महिला जबरन शादी पर तुली है. रविवार को दोपहर में पवन रविदास सिदगोड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को यह जानकारी दी. दरअसल, पवन जिस महिला के साथ शादी करने वाला था, वह शनिवार को दुल्हन के लिबास में थाने पहुंची और पवन पर शादी करने से इंकार करने और मारपीटकरने का आरोप लगाया था.
इधर, रविवार को पवन ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी. सिदगोड़ा थानेदार अशोक कुमार के मुताबिक पवन रविदास की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी महिला से दोस्ती थी. पहले एक बार शादी से इंकार करने पर महिला ने उस पर मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. जेल जाने के बाद वह रोजाना उससे मिलने पहुंचती थी. शादी करने के समझौते पर उसे जमानत मिली. जेल से निकलने के बाद वह महिला के घर शादी करने पहुंचा, तो उसे एक टेंपो चालक के साथ देखा. पड़ोस के लोगों की मदद से महिला और टेंपो चालक को पकड़कर गोलमुरी थाने ले गया. घटना के बाद पवन ने महिला से शादी से इंकार कर दिया. अब महिला जबरन शादी करने का दबाव बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >