उपद्रव का आरोपी कांग्रेसी नेता शहनवाज गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो में मुस्लिम एकता मंच की रैली के दौरान दंगा और मानगो थाने में तोड़फोड़, पुलिस पदाधिकारी से हाथापाई के आरोपी कांग्रेस के नेता शहनवाज हुसैन को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस टीम ने बीती रात तीन बजे आजादनगर रोड नंबर 12 में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया […]

जमशेदपुर : मानगो में मुस्लिम एकता मंच की रैली के दौरान दंगा और मानगो थाने में तोड़फोड़, पुलिस पदाधिकारी से हाथापाई के आरोपी कांग्रेस के नेता शहनवाज हुसैन को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस टीम ने बीती रात तीन बजे आजादनगर रोड नंबर 12 में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया था. दंगा को लेकर मानगो थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामले में शहनवाज की पुलिस तलाश कर रही थी. मालूम हो कि इस मामले में पुलिस ने 70 नामजद समेत दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस इस मामले में दो दर्जन लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि अभी भी कई लोग पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >