रात में युवकों पर हमला करने में एक गिरफ्तार

जमशेदपुर : शुक्रवार की देर रात शहर में उत्पात मचाने के आरोप में बर्मामाइंस पुलिस ने बिरसानगर निवासी बाबू राव को गिरफ्तार किया है. युवकों की टोली ने बीती रात कई जगह राहगीरों को बेवजह पीटकर जख्मी कर दिया था. बाबू की गिरफ्तारी इस्ट प्लांट बस्ती से की गयी. बाबू राव ने घटना में शामिल […]

जमशेदपुर : शुक्रवार की देर रात शहर में उत्पात मचाने के आरोप में बर्मामाइंस पुलिस ने बिरसानगर निवासी बाबू राव को गिरफ्तार किया है. युवकों की टोली ने बीती रात कई जगह राहगीरों को बेवजह पीटकर जख्मी कर दिया था. बाबू की गिरफ्तारी इस्ट प्लांट बस्ती से की गयी. बाबू राव ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है. बाबू की निशानदेही पर अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को हथियार से लैश होकर बाइक सवार युवकों ने पहले स्टेशन के पास कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक निवासी रवि चौधरी पर जानलेवा हमला किया. इसके एक घंटे के बाद बाइकर्स ने बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती पंजाबी लाइन में खड़े होकर बातचीत कर रहे दो दोस्त बिल्टू सिंह और मो जावेद पर लाठी, बेस बैट व रॉड से पीट कर जख्मी कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >