परसुडीह थानेदार के नाम पर मांगी 20 हजार रुपये रंगदारी

जमशेदपुर : परसुडीह के को-ऑपरेटिव सोसायटी निवासी एंथोनी कुमार से परसुडीह का बड़ाबाबू बताते हुए फोन से 20,000 रुपये की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी की रकम स्टेशन पर कल्लू व सिपाही होटल में पहुंचाने का निर्देश दिया. रंगदारी नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी गयी. एंथोनी कुमार के बयान पर परसुडीह थाना […]

जमशेदपुर : परसुडीह के को-ऑपरेटिव सोसायटी निवासी एंथोनी कुमार से परसुडीह का बड़ाबाबू बताते हुए फोन से 20,000 रुपये की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी की रकम स्टेशन पर कल्लू व सिपाही होटल में पहुंचाने का निर्देश दिया. रंगदारी नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी गयी.
एंथोनी कुमार के बयान पर परसुडीह थाना में मोबाइल संख्या 7482092320 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. घटना 22 जून रात आठ बजे की है. पुलिस मोबाइल धारक का पता लगा रही है. दर्ज मामले के मुताबिक घटना की रात उनके मोबाइल फोन पर फोन करने वाले ने रंगदारी की रकम स्टेशन के सिपाही होटल में लेकर आने की बात कही.
नाम पूछने पर उसने अपना नाम गोपाल बताया. कुछ देर बाद फिर फोन किया और स्टेशन पर बुलाया. उसने गाली-ग्लौज की और फिर लोकेशन बदल कर कल्लू होटल में रंगदारी की रकम पहुंचाने की बात कही. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >