सड़क हादसे में पूर्व जवान की मौत

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित दरभंगा डायरी के पास गुरुवार शाम पांच बजे ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित चेचिस ने एक स्कूटी व दो बाइक को ठोकर मार दी. घटना में सेना के पूर्व जवान कपिलदेव तापेश्वर शर्मा (75) की मौत हो गयी. वहीं कपिलदेव का बेटा अनिल कुमार शर्मा, गौड़ […]

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित दरभंगा डायरी के पास गुरुवार शाम पांच बजे ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित चेचिस ने एक स्कूटी व दो बाइक को ठोकर मार दी.

घटना में सेना के पूर्व जवान कपिलदेव तापेश्वर शर्मा (75) की मौत हो गयी. वहीं कपिलदेव का बेटा अनिल कुमार शर्मा, गौड़ बस्ती निवासी चंडी दास व एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी का इलाज टीएमएच में कराया गया. कपिलदेव चास बोकारो के रहने वाले हैं. वह बारीडीह शंख रोड, क्वार्टर नंबर 26 में अपने पोते की शादी समारोह में शिरकत करने आये थे. कपिलदेव अपने बेटे अनिल के साथ डिमना रोड से बाजार कर बारीडीह लौट रहे थे. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम की स्थिति हो गयी. सूचना पाकर पहुंची उलीडीह पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने चेचिस को जब्त कर लिया है. घटना के बाद भाग रहे चेचिस चालक गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी महादेव सिंह को लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. चालक के मुताबिक ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटना हुई.

आज बारात जाने वाली थी औरंगाबाद

अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से अपने जीजा बारीडीह शंख रोड निवासी बिरेंद्र कुमार शर्मा के घर पर रह रहे हैं. उनके भतीजा राम स्वरूप ठाकुर की 23 मई को शादी है. शादी में शामिल होने के लिए कपिलदेव तापेश्वर शर्मा बोकारो से तीन दिन पहले शहर आये थे. शुक्रवार की सुबह बारात औरंगाबाद जाने वाली है. इस बीच गुरुवार की शाम दुखद समाचार मिलने से माहौल गमगीन हो गया.

वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

उलीडीह टैंक रोड निवासी महेंद्र नाथ मन्ना (80) को बीती रात दरभंगा डायरी के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. महेंद्र नाथ मन्ना को इलाज के लिए टीएमएच में भरती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक महेंद्रनाथ मन्ना बीती रात अपने घर से पैदल चाय पीने जा रहे थे. सड़क पाक करने के क्रम में वाहन की चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >