टीएमएच में भिड़े मायके व ससुराल पक्ष

जमशेदपुर : पति प्रताड़ना की शिकायत कविता वर्मा को ससुराल पक्ष के लोग बुधवार को मानसिक जांच कराने के लिए टीएमएच के ओपीडी में लेकर गये. यहां उपस्थित मायके पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. इस बात पर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. इससे ओपीडी में हंगामा होने लगा. इसके बाद […]

जमशेदपुर : पति प्रताड़ना की शिकायत कविता वर्मा को ससुराल पक्ष के लोग बुधवार को मानसिक जांच कराने के लिए टीएमएच के ओपीडी में लेकर गये. यहां उपस्थित मायके पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. इस बात पर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. इससे ओपीडी में हंगामा होने लगा. इसके बाद टीएमएच के गार्ड और बिष्टुपुर पुलिस ने पहुंचकर मामला को शांत कराया.
घटना बुधवार दोपहर की है. कविता के भाई प्रमोद वर्मा और शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि पति राकेश वर्मा पत्नी को मानसिक रूप से बीमार साबित करने का प्रयास कर रहा था. डॉक्टर से भी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात बतायी गयी. यह बताया गया कि इस कारण ही कविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पति की बात सुनकर कविता को मनोचिकित्सक के पास जांच के लिए भेजा गया. मायके के लोगों को इसकी खबर मिली तो इसका विरोध किया.
गौरतलब है कि मंगलवार को कविता के पति राकेश वर्मा ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. उसे जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिला दिया गया. कविता की सास ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया है. कविता के बयान पर चांडिल थाना में राकेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >