फुटबॉल मैदान में 21 से लीज बंदोबस्ती का कैंप

जमशेदपुर : बिरसानगर के बाद प्रशासन ने बुधवार को लीज बंदोबस्ती का दूसरा शिड्यूल जारी कर दिया. दूसरा कैंप 21 अप्रैल से बागुनहातु फुटबॉल मैदान में लगाया जायेगा, जो अगले आदेश तक चलेगा. एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर कैंप के लिए जमशेदपुर सीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी […]

जमशेदपुर : बिरसानगर के बाद प्रशासन ने बुधवार को लीज बंदोबस्ती का दूसरा शिड्यूल जारी कर दिया. दूसरा कैंप 21 अप्रैल से बागुनहातु फुटबॉल मैदान में लगाया जायेगा, जो अगले आदेश तक चलेगा. एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर कैंप के लिए जमशेदपुर सीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है.
पहला कैंप बिरसानगर बस्ती में लगाया गया था, जो 3-15 अप्रैल तक चला था. इस कैंप में बिरसानगर को कवर किया गया था. दूसरे कैंप में नौ इलाकाें को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें बारीडीह से लेकर भुइयांडीह तक की नौ बस्ती शामिल हैं.
(
नये शिड्यूल में बिरसानगर में बचे साढ़े चौदह हजार घरों की लीज बंदोबस्ती का जिक्र नहीं है कि अब उनका क्या होगा. हालांकि प्रशासन ने बस्ती के लिए बाद में भी सतत कानूनी प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा लेने अौर लीज बंदोबस्ती करने की बात कही है.
चोरी की नीयत से घर में घुसा भागने के दौरान छत से गिरा
जमशेदपुर. कपाली थाना अंतर्गत इस्लाम नगर में पहली मंजिल से नीचे गिरने के कारण मो. शौकत गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे गंभीर स्थिति में पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. मो. शौकत के कान, सिर और कमर में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना बुधवार सुबह की है.
कपाली ओपी प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि शौकत इस्लाम नगर का रहने वाला है. वह बुधवार सुबह अपने पड़ोसी आफताब अली के घर में चोरी की नीयत से घुसा था. आफताब के परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ गयी. परिवार के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया, तो शौकत भागने और बचने के लिए छत से नीचे कूद गया. उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही शौकत के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे.
आरोप झूठा, विक्की ने फंसाया : परिजन. शौकत के परिजनों ने अस्पताल में बताया कि वह कई साल से सऊदी में रहकर काम करता था. दो वर्ष पूर्व ही जमशेदपुर आया था. यहां भी वह काम कर रहा है. परिजनों ने बताया कि शौकत का इस्लाम नगर के विक्की नामक युवक से विवाद था. विक्की आफताब के घर में किरायेदार है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के कारण विक्की ने ही शौकत को मारपीट कर छत से धक्का दे दिया. दोनों पक्षों की ओर से ओर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि शौकत छत से कैसे गिरा और सच क्या है इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >