जमशेदपुर. टाटा स्टील प्रोसेसिंग व डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) में ठेका मजदूरों ने सोमवार को कंपनी के सिदगोड़ा बारा प्लांट में हंगामा किया. वे एक माह में 26 दिन लगातार काम मांग रहे थे. सिदगोड़ा के बारा प्लांट में शुक्रवार से ही गतिरोध चल रहा है. वहां ठेका मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया था.
वे माह में 26 दिन काम और स्थायीकरण की मांग कर रहे थे. काफी हंगामे के बाद मैनेजमेंट ने बातचीत की, लेकिन मजदूरों ने काम नहीं किया. कंपनी में 125 ठेका कर्मचारी हैं. सोमवार को ठेका कर्मचारी फिर से काम पर आये और काम करने के लिए नहीं गये तो मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि अभी टाटा स्टील से भी ऑर्डर काफी कम आ रहे हैं, जिस कारण उनको लगातार 26 दिन काम की गारंटी नहीं दी जा सकती है. अगर काम लगातार चाहिए तो कभी बारा प्लांट तो कभी सीआर प्लांट तो कंपनी के भीतर के प्लांट में जाकर काम करना पड़ेगा, अगर इसके लिए तैयार है तो निश्चित तौर पर मैनेजमेंट काम करेगी.
