एयर डेक्कन हुई बैक, नयी एयरलाइंस को मिलेगा टेंडर

जमशेदपुर : केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर से कोलकाता के बीच एयर डेक्कन को हवाई सेवा शुरू करनी थी. एयर डेक्कन ने एक ऑफिसर समेत चार लोगों की पदस्थापना भी की थी. विशेष रूप से ट्रेंड पुलिस जवानों की तैनाती भी एयरपोर्ट पर कर दी गयी थी, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया […]

जमशेदपुर : केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर से कोलकाता के बीच एयर डेक्कन को हवाई सेवा शुरू करनी थी. एयर डेक्कन ने एक ऑफिसर समेत चार लोगों की पदस्थापना भी की थी. विशेष रूप से ट्रेंड पुलिस जवानों की तैनाती भी एयरपोर्ट पर कर दी गयी थी, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है.
बताया जाता है कि केंद्र सरकार जमशेदपुर से कोलकाता के बीच की हवाई सेवा के लिए नये सिरे से टेंडर करेगी. इसके बाद किसी एयरलाइंस को यह अवसर दिया जायेगा.अडाणी समूह ने एयर डेक्कन को खरीदा : जमशेदपुर से कोलकाता के बीच हवाई सेवा शुरू करने का अधिकार एयर डेक्कन को दिया गया था. अडाणी समूह द्वारा डेक्कन की हिस्सेदारी खरीदने के बाद जमशेदपुर में हवाई सेवा से जुड़ा काम बंद कर दिया है. सभी कर्मियों को भी कंपनी ने वापस बुला लिया है.
एयरपोर्ट पर फोकस, नये सिरे से उड़ान का टेंडर होगा : सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से उनकी बात हुई है. उन्होंने बताया है कि अभी एयरपोर्ट पर ही फोकस है. नये सिरे से उड़ान परियोजना के तहत जमशेदपुर से कोलकाता के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर होगा. इसके बाद सेवा शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >