तीन दिन से जलापूर्ति ठप, पानी के जुगाड़ में कट रह हैं लोगों के दिन

जमशेदपुर : बिरसानगर के जोन 2, 3, 4 व 5 में पिछले तीन दिन से जलापूर्ति ठप है. यहां मोहरदा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है. बस्ती के लोग 2 से 3 किमी दूर टिनप्लेट साबरमती चौक, बारीडीह बाजार, टेल्को थीम पार्क व भुवनेश्वरी मंदिर के समीप से पीने का पानी लेकर […]

जमशेदपुर : बिरसानगर के जोन 2, 3, 4 व 5 में पिछले तीन दिन से जलापूर्ति ठप है. यहां मोहरदा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है. बस्ती के लोग 2 से 3 किमी दूर टिनप्लेट साबरमती चौक, बारीडीह बाजार, टेल्को थीम पार्क व भुवनेश्वरी मंदिर के समीप से पीने का पानी लेकर आ रहे हैं.
जलापूर्ति कब से शुरू होगी, यह जानकारी किसी को नहीं. जलापूर्ति ठप होने से करीब 25 से 30 हजार की आबादी प्रभावित है. बिरसानगर के विभिन्न जोन में कहीं-कहीं चापाकल भी लगे हैं, लेकिन चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >