जमशेदपुर. धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत सेना अौर सिविल प्रशासन से जुड़े मुद्दे को लेकर 13 अप्रैल को गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे के नेतृत्व में रांची में होने वाली बैठक नगर निकाय चुनाव को देखते हुए स्थगित कर दी गयी है.
अब बैठक 25 अप्रैल को होगी. धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर दिसंबर से अब तक पांचवी बार बैठक स्थगित हुई है. पहली बार दिसंबर में बैठक बुलायी गयी थी. पुन: 31 जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक बुलायी गयी थी. फरवरी, मार्च अौर अप्रैल में भी बैठक की तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से बैठक स्थगित होती रही.
