जमशेदपुर : संसद में विपक्षी गतिरोध का िवरोध, उपवास पर सांसद

जमशेदपुर : विपक्षी दलों द्वारा संसद सत्र बाधित किये जाने का आरोप लगाते हुए कोल्हान के भाजपा सांसदों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने गुरुवार को धरना दिया.जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विपक्ष देश के विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं होने दे रहा है. देश की कानूनी […]

जमशेदपुर : विपक्षी दलों द्वारा संसद सत्र बाधित किये जाने का आरोप लगाते हुए कोल्हान के भाजपा सांसदों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने गुरुवार को धरना दिया.जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विपक्ष देश के विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं होने दे रहा है. देश की कानूनी प्रक्रिया और जटिल नियमों में बदलाव कर सरल बनाने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस दोहरा चरित्र पेश कर रही है. उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल को लोकसभा में पारित करवा, फिर राज्यसभा में रोककर धर्म व जातिवाद की राजनीति कर रही है कांग्रेस. यह धरना जनता को जागरुक करने का है. इस दौरान धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र को न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने का आरोप लगाया है.
धरना देने वालों में दिनेश कुमार, अनिल मोदी, अंकित आनंद, शंकर दयाल सिंह, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा, पवन अग्रवाल, गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, विकास सिंह आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ चाईबासा के तांबो चौक पर गुरुवार को ‘लोकतंत्र बचाओ उपवास एवं धरना’ आयोजित हुआ. सुबह 10 बजे से आरंभ इस धरने में सांसद लक्ष्मण गिलुवा सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा.
इस दौरान सांसद सह प्रदेश भाजपाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देश की सरकार उपवास पर है. उन्होंने कहा, हमारा उपवास विपक्ष की तरह नकली नहीं, हम छोले भटूरे नहीं खा रहे, बल्कि अपना दायित्व निभा रहे हैं. इस दौरान राज्यसभा सांसद समीर उरांव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, समेत अनेक नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >