टाटा संस एयरोस्पेस व डिफेंस सेक्टर में करेगी कारोबार

जमशेदपुर. एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में अपने विभिन्न कारोबार को टाटा संस विस्तार देने जा रही है. इसके तहत टाटा संस ने एक कंपनी टाटा एयरोस्पेस एंड डिफेंस बनाया है और उसको अपने अधीन ही संचालित करेगी. टाटा समूह ने जारी बयान में घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए नियामक एवं वैधानिक मंजूरी ली […]

जमशेदपुर. एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में अपने विभिन्न कारोबार को टाटा संस विस्तार देने जा रही है. इसके तहत टाटा संस ने एक कंपनी टाटा एयरोस्पेस एंड डिफेंस बनाया है और उसको अपने अधीन ही संचालित करेगी. टाटा समूह ने जारी बयान में घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए नियामक एवं वैधानिक मंजूरी ली जायेगी.
यह नयी कंपनी भू-मोबिलिटी सॉल्यूशन, एयरोस्पेस, हथियार सिस्टम, सेंसर्स और कमांड, कंट्रोल, कंप्यूटर एंड इंटेलिजेंस से जुड़े समूह की विशेषज्ञता, अनुभव और क्षमताओं का पूरा उपयोग करेगी. समूह ने कहा है कि कंपनियों ने इस नयी इकाई का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया है. वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में समूह की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों के साथ पहले से भी साझेदारी है. नयी इकाई में भारतीय रक्षा बलों के लिए उपयोगी स्वदेशी प्लेटफार्मों के विकास पर भी निवेश करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों को मिलाकर एक इकाई बनाने से समूह को इस क्षेत्र की संभावनाओं को लक्षित करने के साथ ही भारत और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने में बहुत मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >