विवि व कॉलेजों के 150 से अधिक शिक्षकों का ग्रेड पे बढ़ा
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय सहित अंगीभूत कॉलेजों में सेवा देने वाले करीब डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों को एकेडमिक ग्रेड पे का लाभ मिलेगा. बुधवार को कुलपति प्राे. डा. शुक्ला माहांती तथा प्रतिकुलपति डॉ. रणजीत कुमार सिंह अनुमति के बाद कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के […]
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय सहित अंगीभूत कॉलेजों में सेवा देने वाले करीब डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों को एकेडमिक ग्रेड पे का लाभ मिलेगा. बुधवार को कुलपति प्राे. डा. शुक्ला माहांती तथा प्रतिकुलपति डॉ. रणजीत कुमार सिंह अनुमति के बाद कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी के गठन की भी अधिसूचना जारी कर दी गई. तय दिशा निर्देश के अनुसार विवि एवं अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों को राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में एजीपी की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया.
इसके लिए तय मानक के अनुसार छठवां पुनरीक्षित वेतन मान प्राप्त करने वाले शिक्षक अपनेे अर्हकारी सेवाकाल में एक ओरिएंटेशन कोर्स तथा एक रिफ्रेशर कोर्स अथवा दो से तीन सप्ताह का समर कोर्स एवं यूजीसी द्वारा निर्धारित अन्य अर्हता पूरी करें. कॉलेजों से संबंधित प्रस्ताव भेजने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है. स्क्रीनिंग कमेटी संबंधित सभी मामलों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देंगे. 2008 बैच के सर्वाधिक शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा.
स्क्रीनिंग कमेटी : डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, चेयरमैन, एमके मिश्रा, मेंबर सेक्रेटरी, डॉ. किरण शुक्ला सदस्य, डॉ. राजेन्द्र भारती सदस्य, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद सदस्य
केयू : कुलपति ने पूरी की शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग
कुलसचिव की ओर से जारी की गई अधिसूचना, शिक्षक संघ ने जताया आभार
पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का हुआ गठन, पंद्रह दिनों में कमेटी की ओर से दी जाएगी रिपोर्ट
इन्हें मिलेगा लाभ
चार वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले पीएचडी धारक सहायक प्राध्यापकों को 700 एजीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा. अब तक इन्हें 6000 का ही ग्रेड पे मिल रहा था.
पांच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले एमफिल, एलएलएम, एमटेक धारक सहायक प्राध्यापकों को 7000 एजीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा.
छह वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले बिना पीएचडी, एमफिल, एलएलएम, एमटेक व्याख्याताओं को 7000 एजीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा.