चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देनेवालाें काे नाेटिस जारी
जमशेदपुर : कपाली नगर निकाय चुनाव के दाैरान खर्च का ब्योरा नहीं देनेवाले 14 प्रत्याशियाें काे चुनाव पदाधिकारी ने नाेटिस जारी किया है. संबंधित प्रत्याशियाें-एजेंटाें काे फाेन से भी सूचित कर खर्च का ब्योरा जमा कराने काे कहा है. कपाली नगर निकाय चुनाव में 21 वार्ड हैं. वार्ड संख्या 10 के प्रत्याशी नूर माेहम्मद की माैत के कारण अब 20 वार्डाें में ही चुनाव होंगे. इसके लिए 20 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. कपाली के 17,500 मतदाता वोट डालेंगे . चुनाव काे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को दाे भागाें में बांटा है. बूथ नंबर 1-11 तक का प्रभार सीआे सुनील कुमार के पास आैर 12 से 21 तक का प्रभार एसडीआे के पास है.
रिटर्निंग अॉफिसर सुनील कुमार ने बताया कि इवीएम से मतदान कराया जाना है. मतदान कर्मियाे काे इसका प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. मुख्यालय से इन कार्याें काे संपादित किया रहा है. शांति पूर्ण चुनावी प्रक्रिया पूरी करने को लेकर सेक्टर-जाेनल स्तर पर दंडाधिकारी आैर पुलिस बल की नियुक्ति की जायेगी. प्रत्याशी नूर माेहम्मद की माैत के बाद वार्ड नंबर 10 में चुनाव काे स्थगित किये जाने की जानकारी जिला अधिकारियाें के माध्यम से आयाेग काे भेजी गयी है. 16 अप्रैल को चुनाव होना है.
शौचालयों की खुली मिली टंकी, चेतावनी
उज्ज्वला योजना को लेकर लगेगा कैंप
बताया गया कि योग्य लाभुकों को उज्ज्वला योजना का लाभ देने के लिए मंगलवार से कैंप लगाया गया है. हर घर में बिजली के लिए इएसएसएल द्वारा कैंप लगाया जायेगा. इंश्योरेंस से संबंधित सभी योजनाअों को यूनिवर्सल तरीके से लागू करने का निर्देश दिया गया तथा मिशन इंद्रधनुष के लिए तीन माह में (23 से 27 अप्रैल, 21 से 25 मई अौर 18 से 22 जून) कैंप लगा कर पूर्ण टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त कुंदरूकोचा गोल्ड माइंस भी गये अौर कामों को देखा.
