टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में सोमवार

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में सोमवार को 54 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव के लिए 56 नामांकन फॉर्म खरीदे गये थे इनमें दो लोगों ने सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं किया. इससे आॅफ्टर मार्केट से एक मात्र नामांकन दाखिल हो सका. एेसे में निर्वतमान कमेटी मेंबर अजीत सिंह का वहां से […]

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में सोमवार को 54 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव के लिए 56 नामांकन फॉर्म खरीदे गये थे इनमें दो लोगों ने सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं किया. इससे आॅफ्टर मार्केट से एक मात्र नामांकन दाखिल हो सका. एेसे में निर्वतमान कमेटी मेंबर अजीत सिंह का वहां से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है. आॅफ्टर मार्केट की एक सीट के लिए मात्र दो प्रत्याशी अजीत सिंह और कृपा सिंधु ने ही नामांकन फॉर्म खरीदा था.

सिंधु ने नामांकन दाखिल नहीं किया. यहां कुल छह मतदाता हैं. सोमवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी. सुबह 9 बजे से ही यूनियन कार्यालय में प्रत्याशियों का प्रस्तावक व समर्थकों के साथ आना शुरू हो गया था. निर्वाचन पदाधिकारी इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा और वरुण कुमार सिंह की देखरेख में शाम चार बजे तक नामांकन कार्य हुआ. इस प्रकार सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी.

सिंधु को नहीं मिले दो प्रस्तावक, नामांकन से चूके
आगामी 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए एटीपी से महेश्वर बेसरा और आॅफ्टर मार्केट से कृपा सिंधु ने नामांकन दाखिल नहीं किया. स्वास्थ्य कारणों से महेश्वर बेसरा ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जबकि आॅफ्टर मार्केट से कृपा सिंधु समय पर दो प्रस्तावक नहीं मिलने से नामांकन करने से चूक गये.
12 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अप्रैल को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी. 16 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी. इसके बाद निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची और अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 18 अप्रैल की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कंपनी परिसर में मतदान होगा. उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे.
मजदूर नेता सरदार राम पुकार राय का निधन
ग्रेच्युटी पर Rs 20 लाख की सीलिंग समाप्त हो
टिनप्लेट और टाटा स्टील कंपनी के अधिकारियों पर गबन का मामला दर्ज
एलएंडटी ने दाखिल की आपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >