रोजगार छीना, तो 23 परिवार हो जायेंगे बर्बाद

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत 23 कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी परेशानी को लेकर सोमवार को डीसी से मिले. ऑपरेटरों ने डीसी को बताया कि एजेेंसी व ठेकेदार बदलने के बाद जैप आई टी से ऑपरेटर लेने की बात हो रही, ऐसे में हमें काम से हटा दिया जाता है, तो 23 कर्मचारियों […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत 23 कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी परेशानी को लेकर सोमवार को डीसी से मिले. ऑपरेटरों ने डीसी को बताया कि एजेेंसी व ठेकेदार बदलने के बाद जैप आई टी से ऑपरेटर लेने की बात हो रही, ऐसे में हमें काम से हटा दिया जाता है, तो 23 कर्मचारियों (15 युवतियां) का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा और परिवार तबाह हो जायेंगे.

कर्मचािरयों ने बताया कि वह वर्ष 2015 से बिना किसी शिकायत काम कर रहे है और उनका क्या कसूर है. उन्हें निकालने की साजिश हो रही है. कर्मचारियों ने कहा है कि रोजगार छीनने की स्थिति में उनके पास कोई विकल्प नही होगा और अवसाद की स्थिति में किसी घटना के लिए सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार होगा.

कामर्शियल में बड़े तबादले की दूसरी सूची भी तैयार

नौकरी के लिए तमिलनाडु गयी युवतियों का शोषण

छह हजार मासिक, आठ घंटे से ज्यादा काम

रामदास ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही सुंदरनगर पटेल बागान

घसियाडीह की लड़कियों को तमिलनाडु स्थित अलपा अप्रैल्स कंपनी में सिलाई के काम के लिए ले जाया गया था. उन्हें छह हजार रुपये दिये जाते हैं. सुविधा नहीं मिलने पर वापस कुछ युवतियों ने लौटने की इच्छा जतायी तो उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा. रामदास ने तमिलनाडु में कार्यरत झारखंड की लड़कियों को वापस बुलाने की मांग की है.

तबीयत खराब होने पर भी कराते थे काम : कुंती

सुंदरनगर के पटेल बागान घसियाडीह निवासी कुंती हांसदा ने बताया कि वह तिरिंग निवासी सहेली कपरा के साथ तमिलनाडु गयी थी. वहां कपड़ा तैयार होता था. काम का कोई समय तय नहीं था. तबीयत खराब होने पर घर लौटने नहीं दिया गया. हालांकि कुंती हांसदा ने मारपीट या अन्य तरह के शोषण की बात से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >