बिना इंजन 10 किमी तक दौड़ती रही ट्रेन

जमशेदपुर : अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस शनिवार की रात करीब 10 बजे भीषण हादसे का शिकार होने से बच गयी जब टिटलागढ़ (ओड़िशा) स्टेशन से उसके सभी कोच बिना इंजन के ही 10 किलोमीटर तक आगे बढ़ गये. मामले में सात रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. बिना इंजन के ट्रेन चलने से स्टेशन में अफरा-तफरी […]

जमशेदपुर : अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस शनिवार की रात करीब 10 बजे भीषण हादसे का शिकार होने से बच गयी जब टिटलागढ़ (ओड़िशा) स्टेशन से उसके सभी कोच बिना इंजन के ही 10 किलोमीटर तक आगे बढ़ गये. मामले में सात रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. बिना इंजन के ट्रेन चलने से स्टेशन में अफरा-तफरी मच गयी. प्लेटफॉर्म में मौजूद लोग यात्रियों से चेन पुलिंग करने के लिए आवाज लगा रहे थे, जबकि यात्री इससे बेखबर थे. बाद में पटरी पर लकड़ी के बंडल फेंककर ट्रेन को रोक लिया गया. इसके बाद टिटलागढ़ से एक इंजन कोच को लाने के लिए भेजा गया. ट्रेन के रुकने के बाद जब यात्रियों को पता चला तो वे सहम गये.
रेल प्रशासन ने शंटिंग नहीं करने वाले रेलवे के दो कर्मचारियों कांता खर्सेल, धर्मेंद्र निहाल, दो इंजन चालकों और तीन कोच रिपेयर स्टाफ को तत्काल निलंबित कर दिया है. संबलपुर जोन के डीआरएम जयदेव गुप्ता ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >