जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाके में रविवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में 18.4 एमएम बारिश हुई. इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिला. अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1 डिग्री कम था.
वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी अधिकतम 73 प्रतिशत व न्यूनतम 52 प्रतिशत रही. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे बादल छाये रहेंगे. इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
