जमशेदपुर : 18 अप्रैल को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल होगा. यूनियन कार्यालय में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होगी. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. यूनियन के 19 कमेटी पद के लिए शनिवार को 55 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था. यूनियन के चुनाव में 811 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
आज सुबह नौ से शाम चार बजे तक नामांकन
जमशेदपुर : 18 अप्रैल को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल होगा. यूनियन कार्यालय में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होगी. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. यूनियन के 19 कमेटी पद के लिए शनिवार को 55 प्रत्याशियों ने […]

नामांकन के वक्त प्रस्तावक की भी उपस्थिति अनिवार्य
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए स्वयं उपस्थित होने के साथ-साथ प्रत्याशियों के दोनों प्रस्तावकों को भी नामांकन दाखिल करने के समय साथ आना होगा. नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रस्तावक को भी पहचान पत्र के तौर पर गेट पास दिखाना होगा. 12 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच : नामांकन दाखिल होने के बाद 12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 14 अप्रैल को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन और 16 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी, निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची और अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा. 18 अप्रैल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव कंपनी परिसर में होगा. उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे.