जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई आइएसडब्ल्यूपी (इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट पूर्व की तार कंपनी) में शनिवार की रात 12 बजे रॉड मिल के ग्राउंड फ्लोर के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गयी. कुछ पल में आग केबुल के माध्यम से तीसरे तल्ले की ऑफिस तक फैल गयी. ऑफिस में रखे सभी कागजात सहित कुल 50 लाख की संपत्ति आग से जलकर राख हो गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से करोड़ों की संपत्ति जलने से बच गयी. घटना के बाद कंपनी में उत्पादन बंद हो गया. कंपनी प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिये है.
आग से Rs 50 लाख का नुकसान
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई आइएसडब्ल्यूपी (इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट पूर्व की तार कंपनी) में शनिवार की रात 12 बजे रॉड मिल के ग्राउंड फ्लोर के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गयी. कुछ पल में आग केबुल के माध्यम से तीसरे तल्ले की ऑफिस तक फैल गयी. ऑफिस में रखे सभी कागजात सहित […]

वरीय अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया. प्रथम दृष्टया आग रॉड मिल में 10 नंबर ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट-सर्किट से लगने की बात कही जा रही है. जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा. आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी. राज्य सरकार की तीन और टाटा स्टील की एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर रात 2 बजे आग पर काबू पा लिया था.
हालांकि पूरी तरह आग बुझाने में सुबह के चार बज गये. वरीय अधिकारियों ने घटना स्थल पर नुकसान का जायजा लिया. आग से बेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर में कोई नुकसान नहीं हुआ है. सबसे अधिक नुकसान तीसरे तल पर हुआ जहां ऑफिस का सारा सामान व कागजात जल गया.
रॉड मिल और वायर मिल में उत्पादन ठप रहा : आग लगने के बाद कंपनी के रॉड मिल और वायर मिल में उत्पादन ठप हो गया. इससे कंपनी परिसर में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया.
सुरक्षा की दृष्टिकोण से कंपनी परिसर और आवासीय क्षेत्रों में बिजली सप्लाइ बंद कर दी गयी. इस कारण तार कंपनी इंदर सिंह कॉलोनी में दिन में बिजली और पानी की सप्लाइ नहीं हुई. 12 घंटे बाद दिन के 12 बजे तार कंपनी कॉलोनी में बिजली सप्लाई शुरू हुई. वहीं सुबह की जगह दोपहर में पानी की आपूर्ति की गयी. आपूर्ति बाधित होने नहीं कॉलोनी वासियों को परेशानी हुई.