अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज भूखे पेट करते हैं डॉक्टर का इंतजार

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है. यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को भूखे पेट सुबह नौ बजे बुला लिया जाता है लेकिन डॉक्टर एक बजे के बाद आते हैं. इतने लंबे समय तक भूखे पेट रहने से मरीजों को कई तरह की परेशानी का […]

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है. यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को भूखे पेट सुबह नौ बजे बुला लिया जाता है लेकिन डॉक्टर एक बजे के बाद आते हैं. इतने लंबे समय तक भूखे पेट रहने से मरीजों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
सुबह नौ बजे सेंटर के काउंटर पर बैठे कर्मचारी मरीजों से संबंधित कागजात व पैसे ले लेते हैं और उन्हें डॉक्टर के आने का इंतजार करने को कहते हैं. प्रतिदिन एक बजे तक इंतजार करने के बाद ही डॉक्टर आते हैं उसके बाद मरीज का अल्ट्रासाउंड किया जाता है. अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मिलते- मिलते शाम हो जाती है. परेशान मरीज के परिजन इसे लेकर कई बार सेंटर पर हंगामा कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >