जमशेदपुर : फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के बिष्टुपुर स्थित पी एंड एम मॉल में जल्द ही छह स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस शुरू होगा. इसके लिए प्रशासनिक जांच पूरी कर ली गयी है. पीएनएम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन द्वारा उपायुक्त अमित कुमार को आवेदन देकर मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मांगी गयी थी. उपायुक्त ने एडीएम (विधि-व्यवस्था) सुबोध कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.
पीएंडएम मॉल में छह स्क्रीन मल्टीप्लेक्स जल्द
जमशेदपुर : फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के बिष्टुपुर स्थित पी एंड एम मॉल में जल्द ही छह स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस शुरू होगा. इसके लिए प्रशासनिक जांच पूरी कर ली गयी है. पीएनएम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन द्वारा उपायुक्त अमित कुमार को आवेदन देकर मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मांगी गयी थी. उपायुक्त ने एडीएम (विधि-व्यवस्था) सुबोध कुमार को […]

एडीएम ने जांच करते हुए प्रबंधन से मल्टीप्लेक्स का नक्शा समेत अन्य दस्तावेज मांगा था, जिसे प्रबंधन की अोर से उपलब्ध कराया गया था, जिसके बाद एडीएम द्वारा स्थल
जांच की गयी थी अौर जांच पूरी
कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है. उपायुक्त स्तर से निर्णय के बाद मल्टीप्लेक्स खुलेगा.