ईचागढ़ के पास तेज रफ्तार बस गड्ढे में पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
चांडिल : ईचागढ़ के समीप एनएच-33 पर दारुदा होटल के पास रविवार को टाटा से चौड़ा जा रही रौनक बस(जेएच 05 एएम 9973) ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गयी. बस के पलट जाने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना […]
चांडिल : ईचागढ़ के समीप एनएच-33 पर दारुदा होटल के पास रविवार को टाटा से चौड़ा जा रही रौनक बस(जेएच 05 एएम 9973) ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गयी. बस के पलट जाने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना के बाद घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमजीएम रेफर कर दिया गया. बस दोपहर करीब 1:50 बजे मानगो स्टैंड से कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा के लिए खुली थी. दुर्घटना में घायल हुई कुछ महिला रविवार को चांडिल के घोड़ानेगी में आयोजित विधि जागरूकता शिविर में शामिल होकर लौट रही थी.
ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने और होटल मालिक ने घायलों को बस से निकाला. इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को हाइवे पर जा रहे टाटा मैजिक को रोक कर उससे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा. इसके बाद ईचागढ़ के थाना प्रभारी राईतु होनहागा के पहुंचने पर घायलों को एंबुलेंस से चांडिल अस्पताल भेजा गया. साथ ही बस को गड्ढे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया. एमजीएम पहुंचे अधिकांश घायलों की स्थिति स्थित है और सबको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है.