इंजीनियर वही, जिनमें नया गढ़ने का हुनर हो

आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट प्रोविनेंस का समापन जमशेदपुर : 40 कॉलेजों के 900 प्रतिभागियों को समेटे आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट प्रोविनेंस 18 का शनिवार को समापन हो गया. समापन समारोह पर इंडियन आइडल के कलाकार केशव कुमार का म्यूजिकल कार्यक्रम मुख्य आर्कषण का केंद्र रहा. केशव कुमार […]

आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट प्रोविनेंस का समापन

जमशेदपुर : 40 कॉलेजों के 900 प्रतिभागियों को समेटे आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट प्रोविनेंस 18 का शनिवार को समापन हो गया. समापन समारोह पर इंडियन आइडल के कलाकार केशव कुमार का म्यूजिकल कार्यक्रम मुख्य आर्कषण का केंद्र रहा. केशव कुमार ने दो घंटों तक अलग अलग गीतों से छात्रों को झुमाया.
इस दौरान उन्होंने नये पुराने गीतों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम के अंत में कालेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने छात्रों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि इंजीनियर वही, जिनमें नया गढ़ने का हुनर हो. हमें खुशी है कि छात्रों की प्रतिभाएं हमें बेहतर भविष्य के प्रति अाश्वस्त कर रही हैं.
इस दौरान सचिव भरत सिंह और संचालन समिति के हरीश कुमार ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में सभी कॉलेजों का शिरकत सफलता का पैमाना रहा. समापन समारोह के दिन खेल प्रतियोगिता, मॉडम मेकिंग सहित विविध गतिविधियां हुईं.
विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र और पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >