मानगाे गुरुद्वारा कमेटी के अंकेक्षक ने सीजीपीसी काे गड़बड़ी की दी जानकारी, जांच से इनकार

चार दंडाधिकारियों के साथ पुलिस की रहेगी तैनाती जमशेदपुर : सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) की एजीएम रविवार काे हाेगी. इसमें उन्हीं की इंट्री हाेगी, जिनका नाम पूर्व में गुरुद्वारा कमेटियाें द्वारा भेजी गयी वाेटर लिस्ट में शामिल है. सीजीपीसी ने शुक्रवार काे प्रधान पद के दावेदार गुरमुख सिंह मुखे का नाम संविधान का हवाला […]

चार दंडाधिकारियों के साथ पुलिस की रहेगी तैनाती

जमशेदपुर : सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) की एजीएम रविवार काे हाेगी. इसमें उन्हीं की इंट्री हाेगी, जिनका नाम पूर्व में गुरुद्वारा कमेटियाें द्वारा भेजी गयी वाेटर लिस्ट में शामिल है. सीजीपीसी ने शुक्रवार काे प्रधान पद के दावेदार गुरमुख सिंह मुखे का नाम संविधान का हवाला देते हुए सूची से हटा दिया. अत: एजीएम में मुखे काे इंट्री नहीं मिलेगी. सीजीपीसी के कार्यकारी प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह ने एजीएम के दाैरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीआे आैर साकची थाना प्रभारी काे लिखित जानकारी दी है. साथ ही जिला प्रशासन काे वाेटर लिस्ट की सूची भी साैंप दी गयी है.
सुबह 10.30 बजे से एजीएम
रविवार काे सुबह साढ़े दस बजे एजीएम की शुरुआत हाेगी. इसमें पिछली कार्रवाई, आमदनी-खर्च आैर किये गये कार्याें की जानकारी प्रदान की जायेगी. इसके बाद सभी की सहमति से चुनाव पर चर्चा की जायेगी. इस दौरान सभी की बातें सुनी जायेंगी आैर उनका जवाब भी दिया जायेगा. इंदरजीत सिंह ने बताया कि सीजीपीसी काे काेल्हान के सभी गुरुद्वाराें आैर उनके अधीन चलनेवाले स्कूलाें के मामलाें में सीधा हस्तक्षेप करने का अधिकार है. साथ ही उनके हिसाब-किताब काे जांचने आैर गड़बड़ियाें काे राेकने की शक्ति भी मिली है. इंदरजीत सिंह ने कहा कि मानगाे गुरुद्वारा में पूर्व प्रधान रहे गुरमुख सिंह मुखे के छह साल के कार्यकाल का अॉडिट माैजूदा कमेटी के अंकेक्षक रविंदर सिंह से नहीं कराया गया है. रविंदर सिंह के समक्ष छह साल के खाते लाकर रख दिये गये थे. रविंदर सिंह ने उनमें गड़बड़ियां पायी आैर उनका अॉडिट करने से इनकार कर दिया. इसकी लिखित जानकारी सीजीपीसी काे भी रविंदर सिंह ने प्रदान की.
मुखे की जगह 11वें काे इंट्री
एजीएम में मानगाे कमेटी से भेजे गये 15 सदस्याें की सूची में गुरमुख सिंह मुखे का नाम हटाये जाने के बाद 11वें सदस्य काे इंट्री मिलेगी. पूर्व से ही नियम काे सार्वजनिक किया गया है कि सूची में किसी नये सदस्य का नाम नहीं जुड़ेगा. काेई सदस्य किसी कारण बाहर चला जाता है या फिर खुद काे असमर्थ बताता है ताे उसके स्थान पर मतदाता सूची क्रमांक काे आगे बढ़ाया जायेगा.
चार दंडाधिकारी नियुक्त: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की रविवार को होने वाली आम सभा के दौरान विधि-व्यवस्था के लिए एसडीअो माधवी मिश्रा ने चार दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त की है. साथ ही आमसभा की वीडियो रिकार्डिंग करने का निर्देश दिया है. एसडीअो ने बताया कि लोगों को उन्होंने सीजीपीसी संविधान का पालन करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >