जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती भुइयांडीह निवासी संतोष कुमार की पत्नी का बेड बाथरूम में पास लगाने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया. हंगामा देख वहां तैनात जी एलर्ट के जवान भाग गये. इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शुक्रवार को भर्ती कराया था. शनिवार को बेटा हुआ, जिसकी मौत हो गयी. संतोष अपनी पत्नी को छोड़कर बच्चे को दफनाने चले गये. वापस आये, तो देखा पत्नी को बरामदे में बेड पर लेटा दिया गया है. संतोष ने इसकी शिकायत नर्सों से की, तो उन्होंने बेड बदलने से मना कर दिया. उसके बाद फिर परिजनों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद नर्सों ने बेड बदल दिया.
बाथरूम के समीप बेड लगाने पर हंगामा
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती भुइयांडीह निवासी संतोष कुमार की पत्नी का बेड बाथरूम में पास लगाने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया. हंगामा देख वहां तैनात जी एलर्ट के जवान भाग गये. इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शुक्रवार को […]
