रेलकर्मी के घर से नकदी और जेवर चोरी

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत रेलवे कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने दो हजार रुपये नकदी के अलावा सोने की चेन और अंगूठी की चोरी कर ली. रेलकर्मी ने परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. रेलकर्मी के अनुसार पांच अप्रैल की रात वह खासमहल साउथ सेटेलमेंट कॉलोनी स्थित घर […]

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत रेलवे कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने दो हजार रुपये नकदी के अलावा सोने की चेन और अंगूठी की चोरी कर ली. रेलकर्मी ने परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. रेलकर्मी के अनुसार पांच अप्रैल की रात वह खासमहल साउथ सेटेलमेंट कॉलोनी स्थित घर में ताला बंद कर ड्यूटी गये थे. सुबह चार बजे वापस क्वार्टर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पाया. भीतर गये तो दो हजार रुपये और सोने के जेवर चाेरी होने का पता चला. चेन व अंगूठी की कीमत 60 हजार बतायी गयी है.

हरहरगुट्टू में स्कूल में चोरी, थाने में िशकायत

जमशेदपुर. हरहरगुट्टू राजकीय मध्य विद्यालय से 28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच टैब, साइंस कीट, मैप की चोरी हो गयी है. स्कूल की प्रधानाध्यापिका मल्लिका डे के बयान पर बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >