जमशेदपुर : परसुडीह बाजार समिति स्थित गोदाम 10-सी के मैनेजर सुंदर सिंह (64) की गुरुवार की सुबह चीनी के बोरों से दबकर मौत हो गयी. वह बोराें की गिनती कर रहे थे, तभी एक लाइन से कई बोरे उनके ऊपर आ गिरे. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. सुंदर सिंह काशीडीह लाइन नंबर -5 के मकान नंबर 148 के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोदाम के मालिक फूलचंद मौके पर पहुंचे और जख्मी सुंदर सिंह को तत्काल अस्पताल भिजवाया. इलाज के क्रम में सुंदर की मौत हो गयी.
मैनेजर पर गिरे चीनी के बाेरे, दबकर मौत
जमशेदपुर : परसुडीह बाजार समिति स्थित गोदाम 10-सी के मैनेजर सुंदर सिंह (64) की गुरुवार की सुबह चीनी के बोरों से दबकर मौत हो गयी. वह बोराें की गिनती कर रहे थे, तभी एक लाइन से कई बोरे उनके ऊपर आ गिरे. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. सुंदर सिंह काशीडीह लाइन नंबर -5 […]

सुंदर सिंह पिछले कई वर्षों से फूलचंद बाबू के गोदाम में काम करते थे. गुरुवार को नियमित समय से सुबह करीब सात बजे वह गोदाम पहुंचे. गोदाम में वह हर दिन की तरह चीनी और गुड़ के बोरों का वजन कराया. उसके बाद मजदूरों को बुला कर चीनी के बाेराें को कतार में एक के ऊपर एक लगवा दिया. गोदाम में बोरा को कतार में उंचाई तक लगाने के बाद सुंदर बोरा की गिनती करने लगे.
तभी चीनी के बोराें की एक पूरी कतार सुंदर सिंह के ऊपर गिर पड़ी. वहां मौजूद मजदूरों ने बोरों के नीचे दबे सुंदर सिंह को बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल ले आये. यहां गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया. टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सुंदर के परिवार के लोग टीएमएच पहुंचे और जानकारी ली.
परिवार के जैसा था सुंदर : गोदाम मालिक फूलचंद के परिजनों ने बताया कि सुंदर काफी दिनों से उनके यहां काम कर रहा था. वह परिवार के सदस्य जैसा हो गया था. परिवार के लोग उससे सभी प्रकार की बातें शेयर करते थे. घर पर परेशानी होने पर भी उसकी मदद की जाती थी. वह काम में काफी ईमानदार था.