अब जल्द होगा अधिकारियों के पदों में बदलाव
निदेशक मंडल के बाद गुरुवार को ऑपरेशन कमेटी ने लगायी मुहर
26 मार्च 2000 को अलग होकर टीएमएल एक स्वतंत्र कंपनी बनी थी
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 18 साल बाद टीएमएल ड्राइव लाइंस लिमिटेड कंपनी (एचवी एक्सल, ट्रांसमिशन, फोर्ज यूनिट) का विलय हो गया. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने गुरुवार को टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस लिमिटेड और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच विलय की मंजूरी दे दी. विलय के बाद टीएमएल के कर्मचारी रात 12 बजे से टाटा मोटर्स के कर्मचारी हो गये.
ज्ञात हो कि कंपनी के निदेशक मंडल विलय पर पहले ही मुहर लगा चुकी था. कागजी स्तर पर विलय की प्रक्रिया चल रही थी.
क्या-क्या होगा बदलाव
1. एक टैक्स : दोनों कंपनियां के विलय के बाद एक ही जगह से टैक्स का भुगतान होगा. अभी टाटा मोटर्स और टीएमएल ड्राइव लाइन अलग-अलग टैक्स चुकाती हैं.
2. अधिकारियों के पदों में बदलाव : विलय के बाद टाटा मोटर्स और टीएमएल ड्राइव लाइन के सभी वरीय अधिकारियों के पदों में बदलाव होगा. जल्द ही यह बदला दिखाई देगा.
3. एक होगा गेट पास : विलय के बाद टाटा मोटर्स और टीएमएल के कर्मचारियों का गेट पास एक हाे जायेगा. स्थायी कर्मचारियों के अलावा बाइसिक्स कर्मियों के भी गेट पास को एक जैसा करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गयी थी.
