1.09 लाख घरों में लगेंगे डिजिटल मीटर

जमशेदपुर : बिजली विभाग जमशेदपुर एरिया बोर्ड में कुल 1.09 लाख घरों में नये डिजिटल मीटर लगायेेगा. घाटशिला में 89 हजार और जमशेदपुर में 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों में नया मीटर लगाने के लिए अक्तूबर 2019 तक का लक्ष्य रखा गया है. इन लोगों केे घरों में पहले से बिजली कनेक्शन है लेकिन मीटर […]

जमशेदपुर : बिजली विभाग जमशेदपुर एरिया बोर्ड में कुल 1.09 लाख घरों में नये डिजिटल मीटर लगायेेगा. घाटशिला में 89 हजार और जमशेदपुर में 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों में नया मीटर लगाने के लिए अक्तूबर 2019 तक का लक्ष्य रखा गया है. इन लोगों केे घरों में पहले से बिजली कनेक्शन है लेकिन मीटर नहीं लगे होने से विभाग के राजस्व को नुकसान हो रहा है. मीटर लगाने का काम एजेंसी करेगी. वही छूटे उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है. जमशेदपुर व घाटशिला में खराब पड़े मीटर को भी नये डिजिटल मीटर से बदला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >